कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो डाटा को प्रोसेस करके उपयोगी
जानकारी में बदलता है। यह निर्देशों के अनुसार कार्य करता है और बहुत तेज़ी से गणनाएं
कर सकता है। कंप्यूटर का मुख्य कार्य है – इनपुट लेना, प्रोसेस करना, और आउटपुट देना।
कंप्यूटर के मुख्य घटक
कंप्यूटर के दो मुख्य भाग होते हैं:
1. हार्डवेयर – जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू आदि।
2. सॉफ्टवेयर – जैसे सिस्टम सॉफ्टवेयर (Windows, Linux) और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर
(MS Word, Excel)।
कंप्यूटर कैसे काम करता है?
कंप्यूटर मुख्य रूप से IPO Cycle पर काम करता है:
1. Input – डाटा या निर्देश देना
2. Process – CPU द्वारा डाटा प्रोसेस करना
3. Output – प्रोसेस की गई जानकारी दिखाना
अगर ज़रूरत हो तो डाटा को स्टोरेज में सेव भी किया जा सकता है।
कंप्यूटर की विशेषताएं
1. गति (Speed)
2. शुद्धता (Accuracy)
3. स्वचालित (Automation)
4. मल्टीटास्किंग
5. स्टोरेज
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ
1. पहली पीढ़ी (1940-1956) – वैक्यूम ट्यूब
2. दूसरी पीढ़ी (1956-1963) – ट्रांजिस्टर
3. तीसरी पीढ़ी (1964-1971) – IC
4. चौथी पीढ़ी (1971-1990) – माइक्रोप्रोसेसर
5. पांचवीं पीढ़ी (1990–अब तक) – AI आधारित
कंप्यूटर के प्रकार
1. डेस्कटॉप कंप्यूटर
2. लैपटॉप
3. सर्वर
4. टैबलेट/मोबाइल कंप्यूटर
5. सुपर कंप्यूटर
कंप्यूटर का सुरक्षा
1. एंटीवायरस का प्रयोग करें
2. पासवर्ड मजबूत बनाएं
3. संदिग्ध ईमेल या लिंक से बचें
4. बैकअप लेते रहें
कंप्यूटर का उपयोग
1. शिक्षा
2. बिजनेस
3. मेडिकल
4. मनोरंजन
5. संचार
निष्कर्ष
कंप्यूटर आज के युग में हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। अगर आप
कंप्यूटर के फंडामेंटल्स को अच्छे से समझ लेते हैं, तो आगे की तकनीकी जानकारी सीखना
आसान हो जाता है।
0 Comments